पीएम रीलीफ फंड में भोजपुरी सितारों ने की मदद

 आम्रपाली से लेकर निरहुआ तक स्टार्स ने दी लाखों रकम


 


कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में जहां बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्स ने डोनेशन देकर इस लड़ाई में अपना योगदान दिया है। वहीं भोजपुरी स्टार्स भी मदद के लिए आगे आए हैं। भोजपुरी स्टार्स ने भी दिल खोलकर डोनेशन दिया है ताकि हमारा देश जल्द से जल्द कोरोना से मुक्त हो जाए। चलिए बताते हैं किस स्टार ने कितना दान किया।



आम्रपाली दुबे


भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने 2.5 लाख रुपये मदद का ऐलान किया है। इसमें से 1 लाख वह उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगी, 1 लाख रुपए बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में और 50 हजार महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगी।


निरहुआ


भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने ऐलान किया है कि वह अपनी एक महीने की सैलरी डोनेट करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जितना भी एक फिल्म से कमाते हैं, वो सारी राशि पीएम रिलीफ फंड में देंगे। 


रवि किशन
 
रवि किशन ने अपनी 1 महीने की सैलरी पीएम रिलीफ फंड में दान की है। उन्होंने इसका ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, आपातकाल के इस समय में मानवता को बचाने के लिए सभी जरुतमंद लोगों की मदद के लिए हमें आगे आना चाहिए। कोई भूखा न रहे, सबका इलाज ठीक से हो सके, इसके लिए मैंने भी पीएम रिलीफ फंड में अपनी 1 महीने की सैलरी दान की है।


अक्षरा सिंह


भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख का चेक दिया है। अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह एक चेक दिखा रही हैं। अक्षरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरा ये आज का पोस्ट भोजपुरी के गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों के चरणों में समर्पित। मैं ये फोटो खुद से शेयर नहीं करना चाहती थी, पर कुछ तथाकथित भोजपुरी इंडस्ट्री के गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों की वजह से ये जरूरी हो गया कि शेयर किया जाए।'